Site icon khabar jharkhand

आम के बगीचे से रायफल के साथ हुआ गिरफ़्तार

झारखंड के लापुंग थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक व्यक्ति को हथियार के साथ गिरफ़्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि लापूंग थाने के कंचनपुर गाँव के आगे लोहागाह़ा पुल के पास एक व्यक्ति हथियार लेकर बगीचे की तरफ़ जा रहा है। उक्त सूचना पर वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर सशस्त्र बल के साथ
लापूंग थाना प्रभारी अपनी टीम लेकर कंचनपुर पुल के पास पहुँचे और आम बगीचा को चारों तरफ़ से घेर लिया। चारों तरफ़ पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति के पास से हथियार को ज़ब्त कर लिया गया। व्यक्ति से नाम पता पुछने पर अपना नाम गौतम कुमार साहु उर्फ छोटु उम्र करीब 9 वर्ष पिता रामलखन साहू ग्राम बड़काकुरा बरटोली ,थाना लापुंग जिला रांची बताया।

ग़ौरतलब है कि गौतम अपने साथ लोडेड रायफल लिये हुए था, जिसे अपने कंधे पर लटकाकर घूम रहा था। पुलिस ने जब रायफल को ज़ब्त किया तो उसके मैगज़ीन में 05 ज़िंदा कारतूस मिले। पुलिस ने गौतम को गिरफ्तार कर पाने साथ थाना ले आया। जहां से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version