Site icon khabar jharkhand

झंडोत्तोलन के दौरान चिरकुण्डा मंडल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनवर हुसैन का दिल का दौरा पड़ने से निधन।

निरसा/धनबाद

चिरकुण्डा मंडल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनवर हुसैन का झंडोत्तोलन के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। चिरकुण्डा शहीद चौक पर 75 वें स्वतंत्रता दिवस के झंडोत्तोलन के पश्चात राष्ट्रीय गान हो रहा था। जैसे ही राष्ट्रीय गान समाप्त हुआ , चिरकुण्डा मंडल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनवर हुसैन अचानक गिर पड़े और मुर्छित हो गए ।आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि इनको दिल का दौरा पड़ा है तथा उन्हें मृत घोषित कर दिया ।अनवर हुसैन की मौत से पूरे चिरकुण्डा में शोक की लहर है।

https://khabarjharkhand.com/wp-content/uploads/2021/08/झंडोत्तोलन-के-दौरान-हादसा-.mp4
झंडोत्तोलन के दौरान चिरकुण्डा मंडल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनवर हुसैन का दिल का दौरा पड़ने से निधन।
Exit mobile version