Site icon khabar jharkhand

रांची में आजसू की जिला स्तरीय बैठक, सुदेश महतो ने संभाली कमान; संगठन को मजबूत करने पर मंथन

रांची। राजधानी रांची स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में पार्टी की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो कर रहे हैं। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता देवशरण भगत समेत रांची जिला के सभी पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, पार्टी की गतिविधियों को जिला स्तर पर प्रभावी बनाने और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा की जा रही है। जिला स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

बैठक में शामिल पदाधिकारियों से संगठन की वर्तमान स्थिति और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों की जानकारी ली जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक के माध्यम से रांची जिले में आजसू पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण रणनीति तैयार की जाएगी।

बैठक में सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।

Exit mobile version