Site icon khabar jharkhand

जानलेवा हमले के बाद भाजयुमो के जिला महामंत्री सूरज कुमार ने अस्पताल में दम तोड़ा

After the deadly attack, District General Secretary of BJYM Suraj Kumar died in the hospital

After the deadly attack, District General Secretary of BJYM Suraj Kumar died in the hospital

जमशेदपुर:

बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब के पास हुए जानलेवा हमले में घायल भाजयुमो के जिला महामंत्री सूरज कुमार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया. गुरुवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई. सूरज की मौत की खबर सुनते ही टीएमएच अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ जुटने लगी. मालूम हो कि मंगलवार की रात गाड़ी से अपने घर जा रहे सूरज पर स्कूटी सवार युवकों ने चापड़ ओर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था. उसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए थे. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने सूरज को लहूलुहान अवस्था में इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया था. तब से ही उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी.
घटना के बाद आरोपी सोनू सिंह और उसके साथी कमल शर्मा उर्फ गोलू समेत एक नाबालिग ने पुलिस ने समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को रिमांड होम भेजा गया है. घटना का कारण जमीन विवाद के रुप में सामने आया है. हालांकि फिलहाल पूरा मामला पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है.

Exit mobile version