HomeJharkhandआईआईटीएफ-2026 में झारखंड का जलवा, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक; पारंपरिक...

आईआईटीएफ-2026 में झारखंड का जलवा, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक; पारंपरिक व्यंजनों ने जीता लोगों का दिल

रांची/नई दिल्ली: भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 में झारखंड ने अपनी खानपान की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन किया है। मेले के 45वें संस्करण में झारखंड के फूड स्टॉल को रजत पदक से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि राज्य के पारंपरिक व्यंजनों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान और लोकप्रियता को दर्शाती है।

नई दिल्ली में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में झारखंड के फूड स्टॉल पर राज्य के पारंपरिक खानपान का विशेष आकर्षण देखने को मिला। यहां दाल पीठा, रुगड़ा, चिल्का रोटी, मालपुआ, रागी मोमो, ठेकुआ और धुस्का जैसे पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। इन व्यंजनों के अनूठे स्वाद, स्थानीय सामग्री और पारंपरिक बनाने की विधियों ने देश-विदेश से पहुंचे आगंतुकों को आकर्षित किया।

फूड स्टॉल पर खासतौर पर धुस्का, चिल्का रोटी, रागी मोमो और रुगड़ा को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने झारखंडी व्यंजनों का स्वाद चखा और राज्य की पारंपरिक पाक कला से परिचित हुए।

फूड स्टॉल को मिला रजत पदक झारखंड की स्थानीय खानपान संस्कृति, बेहतर प्रस्तुति और पारंपरिक स्वादों की लोकप्रियता का सम्मान है। इस उपलब्धि से झारखंड के स्थानीय व्यंजनों को देशभर में पहचान दिलाने के साथ-साथ राज्य की सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर मिला है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments