HomeJharkhandसिमरिया में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, नोसोदाग जंगल...

सिमरिया में अवैध अफीम की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, नोसोदाग जंगल से ट्रैक्टर और 500 ग्राम पोस्ता दाना जब्त

चतरा: जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। टीम ने नोसोदाग जंगल में छापेमारी कर एक ट्रैक्टर और 500 ग्राम पोस्ता दाना जब्त किया है। वहीं, खेती में संलिप्त होने के संदेह में पसांगम निवासी राजेश गंझू जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया।

शुक्रवार को सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नोसोदाग जंगल में वन भूमि पर ट्रैक्टर से जमीन की जुताई कर अवैध रूप से पोस्ता की बुआई की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने तत्काल छापेमारी की।

जांच के दौरान करीब एक एकड़ जमीन पर अफीम की खेती की तैयारी और बुआई किए जाने की जानकारी सामने आई। मौके से पुलिस ने ट्रैक्टर और 500 ग्राम पोस्ता दाना जब्त किया। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट और वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एसडीपीओ ने बताया कि ऑपरेशन क्लीन के तहत अफीम की अवैध खेती और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। खेती कराने और इसमें संलिप्त सभी लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई में सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊ साहेब और लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार की भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments