HomeJharkhandरांची में बंद निर्माणाधीन मकान से सिर कटा युवक का शव बरामद,...

रांची में बंद निर्माणाधीन मकान से सिर कटा युवक का शव बरामद, कई दिनों पुराना है शव; जांच में जुटी पुलिस

नामकुम के तेतरी टोली में मचा हड़कंप, FSL टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य; फांसी पर लटके रहने से सिर धड़ से अलग होने की आशंका

रांची: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तेतरी टोली स्थित एक बंद निर्माणाधीन मकान के कमरे से युवक का सिर कटा और क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया है। शव की हालत इतनी खराब थी कि वह पूरी तरह सड़-गल चुका था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शव कई दिनों पुराना है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, तेतरी टोली में स्थित एक निर्माणाधीन मकान लंबे समय से बंद था। इसी मकान के एक कमरे में युवक का शव पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने तत्काल नामकुम थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की जांच की और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

फांसी पर लटके रहने से अलग हुआ सिर!

शुरुआत में शव की हालत देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि, पुलिस के अनुसार, युवक लंबे समय तक फांसी पर लटका रहा होगा, जिसके कारण उसका सिर धड़ से अलग हो गया। फिलहाल पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर किसी अंतिम नतीजे पर पहुंचने से इनकार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FSL की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया। टीम ने बंद कमरे और आसपास के इलाके की जांच कर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस युवक की पहचान करने के साथ-साथ यह पता लगाने में जुटी है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

फिलहाल पुलिस आत्महत्या, हत्या और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव की पहचान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और FSL जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments