HomeJharkhandझारखंड में 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप,...

झारखंड में 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का मिलेगा आखिरी मौका

रांची: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर निर्वाचन विभाग ने पात्र नागरिकों को एक और मौका दिया है। इसके तहत 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस कैंप के जरिए वैसे पात्र भारतीय नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकेंगे, जो किसी कारणवश अब तक इससे वंचित रह गए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि 18 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक, चुनाव पाठशाला और ‘एक और अवसर’ कैंप का आयोजन होगा। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।

तीन श्रेणियों के नागरिकों पर रहेगा विशेष ध्यान

निर्वाचन विभाग के अनुसार, कैंप में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर ध्यान दिया जाएगा।

1. ASDD सूची में शामिल पात्र नागरिक: यदि किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम गलती से ASDD सूची में शामिल हो गया है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 या इन्यूमरेशन फॉर्म जमा कर सकता है।

2. नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी वाले मतदाता: ऐसे मतदाताओं की सूची भी मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेगी, जिन्हें दस्तावेज जमा करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन अब तक आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं।

3. 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा: ऐसे पात्र नागरिक, जिन्होंने 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है, लेकिन अभी तक मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं कराया है, वे फॉर्म-6 जमा कर सकते हैं।

SIR की छठी और अंतिम बैठक

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि यह एसआईआर के तहत आयोजित होने वाली छठी और अंतिम बीएलओ-बीएलए-2 बैठक है। उन्होंने अपील की कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में नाम शामिल कराने से वंचित न रहे और 18 नवंबर को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments