HomeJharkhandआदिवासी बेटियों से जुड़े अपराधों पर बीजेपी का हल्लाबोल, राज्यपाल से की...

आदिवासी बेटियों से जुड़े अपराधों पर बीजेपी का हल्लाबोल, राज्यपाल से की उच्चस्तरीय जांच की मांग

रांची: झारखंड में महिलाओं और आदिवासी बेटियों के खिलाफ कथित अपराधों को लेकर बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बीजेपी ने राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध, पॉक्सो से जुड़े मामले और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर गंभीर चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने युवा आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत की मौत का मामला भी उठाया। बीजेपी नेताओं ने उनकी मौत से पहले की गई शिकायतों, भूमि विवाद से जुड़े आरोपों और प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाने की मांग की।

इसके अलावा सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक महिला के साथ पुलिसकर्मी द्वारा कथित दुष्कर्म और गोड्डा जिले के सुंदरपहाड़ी क्षेत्र में मिशन से जुड़े एक व्यक्ति पर आदिवासी महिला के यौन शोषण के आरोपों को भी राज्यपाल के समक्ष रखा गया।

बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराने, पीड़ित महिलाओं को सुरक्षा और न्याय दिलाने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही पत्रकारों के कथित उत्पीड़न का मुद्दा भी उठाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments