HomeJharkhandनाबालिग से जुड़े मामले में NCST की कार्रवाई, झारखंड के तीन बड़े...

नाबालिग से जुड़े मामले में NCST की कार्रवाई, झारखंड के तीन बड़े अधिकारियों को नोटिस

रांची: सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ नाबालिग किशोरी से कथित दुष्कर्म के आरोप और पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्राथमिकी के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) ने कार्रवाई की है। आयोग ने झारखंड के मुख्य सचिव, रांची के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

आयोग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मामले में अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रस्तुत करें। इस नोटिस के बाद मामले में प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर नजरें टिकी हैं।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने बताया कि आयोग ने मामले को लेकर संबंधित पदाधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। अधिकारियों को सात दिनों के भीतर कार्रवाई से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments