HomeJharkhandई-कल्याण छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर 18 नवंबर को डीसी कार्यालय...

ई-कल्याण छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को लेकर 18 नवंबर को डीसी कार्यालय का घेराव करेगा AISF

रांची: झारखंड में पिछले तीन वर्षों से लंबित ई-कल्याण छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान नहीं होने से छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने 18 नवंबर को रांची स्थित उपायुक्त कार्यालय के घेराव की घोषणा की है।

फेडरेशन का कहना है कि राज्य के अनुसूचित जनजाति (ST) और अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के छात्रों को लंबे समय से छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिल रही है। इसके कारण आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं होने से कई छात्रों के सामने शिक्षा जारी रखने की चुनौती खड़ी हो गई है।

AISF ने सरकार से पिछले तीन वर्षों से लंबित ई-कल्याण छात्रवृत्ति की राशि का अविलंब भुगतान करने की मांग की है। इसके अलावा फेडरेशन ने छात्रवृत्ति में कथित अनियमितताओं की प्रवर्तन निदेशालय (ED) से जांच कराने की मांग उठाई है। वहीं, कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के इस्तीफे की मांग भी की गई है।

फेडरेशन के प्रदेश सह सचिव अफजल दुरानी और प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने कहा कि छात्रवृत्ति छात्रों के शिक्षा के अधिकार और उनके भविष्य से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। जब तक लंबित राशि का भुगतान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। इसी कड़ी में 18 नवंबर को उपायुक्त कार्यालय का घेराव कर सरकार तक छात्रों की आवाज पहुंचाई जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments