HomeJharkhandदीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का बड़ा तोहफा, ऑपरेशन मुस्कान के तहत...

दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का बड़ा तोहफा, ऑपरेशन मुस्कान के तहत 100 लोगों को लौटाए गए खोए मोबाइल

जमशेदपुर। दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस ने करीब 100 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए करीब 100 मोबाइल फोन बरामद कर शनिवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।

जमशेदपुर पुलिस लाइन में आयोजित 11वें मोबाइल वितरण शिविर में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब, सिटी एसपी ललित मीणा, ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल समेत जिले के डीएसपी और विभिन्न थानों के प्रभारी मौजूद रहे। सभी मोबाइल फोन धारकों का सत्यापन करने के बाद उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया।

जमशेदपुर पुलिस के अनुसार, ऑपरेशन मुस्कान के तहत अब तक अलग-अलग चरणों में कुल 3273 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन सभी मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाया गया है। शनिवार को आयोजित शिविर इस अभियान का 11वां शिविर था।

इस मौके पर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने मोबाइल वितरण अभियान को शहरवासियों के लिए दीपावली का तोहफा बताया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुलिस आम लोगों की सुरक्षा और उनकी खोई हुई संपत्ति बरामद करने के लिए प्रतिबद्ध है। पुलिस शहर को अपराधमुक्त और भयमुक्त बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। हालांकि, इस प्रयास में शहरवासियों का सहयोग भी बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम के दौरान उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब महीनों पहले गुम हुए मोबाइल फोन दोबारा उनके मालिकों के हाथों में पहुंचे। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने जमशेदपुर पुलिस के प्रयासों की सराहना की।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस तकनीकी माध्यमों से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रही है और सत्यापन के बाद उन्हें वास्तविक मालिकों तक पहुंचा रही है। दीपावली से पहले करीब 100 लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल लौटाकर जमशेदपुर पुलिस ने त्योहार की खुशियों को दोगुना कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments