HomeCrimeदेवघर में नकली पुलिस बनकर ट्रक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, 24...

देवघर में नकली पुलिस बनकर ट्रक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

देवघर में पुलिस की वर्दी और रौब का इस्तेमाल कर अपराध करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मोहनपुर थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर तार लदा दस चक्का ट्रक लूटने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर लूटकांड की गुत्थी सुलझाते हुए लूटा गया ट्रक भी बरामद कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 5 नवंबर की सुबह अपराधियों ने मोहनपुर थाना क्षेत्र में कागजात जांचने के बहाने तार लदे ट्रक को रुकवाया था। खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले आरोपियों ने ट्रक चालक और खलासी को अपने कब्जे में ले लिया और इसके बाद ट्रक लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद आरोपियों ने ट्रक मालिक से मोटी रकम की फिरौती भी मांगी थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई।

विशेष टीम ने मानिकपुर में की छापेमारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी और अन्य उपलब्ध सुरागों के आधार पर पुलिस ने जसीडीह थाना क्षेत्र के मानिकपुर में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मुकेश कुमार राय और कैलाशपति मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

ट्रक और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया तार लदा ट्रक, घटना में इस्तेमाल की गई इनोवा कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान करने और उनके आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments