HomeJharkhandखड़गे के बयान पर झारखंड में सियासी घमासान, कांग्रेस कार्यालय घेरने की...

खड़गे के बयान पर झारखंड में सियासी घमासान, कांग्रेस कार्यालय घेरने की तैयारी में बीजेपी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। इस बयान के विरोध में झारखंड बीजेपी ने आज कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की रणनीति बनाई है। जानकारी के मुताबिक, दोपहर दो बजे बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने के लिए सड़क पर उतरेंगे।

बीजेपी इस बयान पर कड़ी आपत्ति जता रही है। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इस तरह की भाषा स्वीकार नहीं की जा सकती। वहीं, कांग्रेस ने बीजेपी पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वर्ष 2014 से लेकर 2026 तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर भी कई बार आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई हैं। ऐसे में बीजेपी को पहले अपने नेताओं के बयानों पर भी विचार करना चाहिए।

इस मुद्दे को लेकर दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। अब देखना होगा कि बीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच झारखंड की सियासत में यह विवाद क्या नया मोड़ लेता है।

आखिर मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर पूरा विवाद क्या है और बीजेपी-कांग्रेस एक-दूसरे पर क्या आरोप लगा रहे हैं? बता रही हैं हमारी सहयोगी करिश्मा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments