HomeJharkhandरांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ...

रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 7.88 ग्राम ब्राउन शुगर, 99,680 रुपये नकद और BMW बाइक बरामद की गई है।

पुलिस को 9 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे सूचना मिली थी कि नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली के पास एक महिला द्वारा कथित रूप से अवैध तरीके से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रांची के नियंत्रण और वरीय पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय-प्रथम के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

गठित टीम ने जोरार तेतरी टोली स्थित ओलिप मुंडा के घर पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, मौके से एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा गया। उनकी पहचान मो. अमन अंसारी (24), निवासी कर्बला टैंक रोड, लोअर बाजार, रांची और ओलिप मुंडा (करीब 40 वर्ष), निवासी जोरार तेतरी टोली, नामकुम, रांची के रूप में हुई है।

7.88 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत तलाशी की कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपियों के पास से कुल 7.88 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद होने का दावा किया गया। इसके अलावा 99,680 रुपये नकद और BMW बाइक (वाहन संख्या JH01FN-6516) भी जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों ने बरामद पदार्थ को ब्राउन शुगर बताते हुए इसकी बिक्री से जुड़े होने की बात स्वीकार की। इसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में नामकुम थाना कांड संख्या 256/26, दिनांक 19 सितंबर 2026 को NDPS एक्ट की धारा 21(a), 21(b), 22 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसके नेटवर्क में अन्य कौन लोग शामिल हैं।

जब्त सामान

  • 7.88 ग्राम ब्राउन शुगर
  • 99,680 रुपये नकद
  • BMW बाइक, नंबर JH01FN-6516

पुलिस टीम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-प्रथम अमर कुमार पांडेय, नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक शशि रंजन, श्वेता कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक उज्जवल कुमार सिंह, तारकेश्वर प्रसाद केशरी सहित नामकुम थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments