HomeJharkhandRanchi Power Cut: आज 11 सितंबर को रांची के इन इलाकों में...

Ranchi Power Cut: आज 11 सितंबर को रांची के इन इलाकों में 4 से 6 घंटे तक बिजली रहेगी बंद

रांची:– राजधानी रांची के कई इलाकों में शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग विद्युत उपकेंद्रों और फीडरों में आवश्यक कार्य के कारण सुबह से शाम तक बिजली कटौती की जाएगी।

विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही निपटा लें और आवश्यक तैयारियां कर लें।

बरियातू फीडर:
पानी टंकी विद्युत उपकेंद्र के बरियातू फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान मैथन मैरिज गार्डन, बरियातू और आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।

कोकर के अयोध्यापुरी फीडर में कटौती:
कोकर विद्युत उपकेंद्र के अयोध्यापुरी फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। अयोध्यापुरी गेट के पास से बीपीसीएल पेट्रोल पंप, कोकर और आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

मोराबादी के कई इलाकों में बिजली बंद:
आरएमसीएच विद्युत उपकेंद्र के न्यू मोराबादी फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जूडियो मॉल, दुर्गा पंडाल, बोडिया रोड, मोराबादी और आसपास के इलाके इसकी चपेट में रहेंगे।

चुटिया में कृष्णापुरी फीडर रहेगा बंद:
चुटिया विद्युत उपकेंद्र के कृष्णापुरी फीडर में सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। कृष्णापुरी, छठ तालाब, रोड नंबर-1, चुटिया और आसपास के क्षेत्रों में इसका असर पड़ेगा।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती की निर्धारित अवधि को ध्यान में रखते हुए पानी, मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कामों की पहले से व्यवस्था कर लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments