HomeCrimeरांची के बड़ा तालाब के पास मिला व्यक्ति का शव, संदिग्ध हालात...

रांची के बड़ा तालाब के पास मिला व्यक्ति का शव, संदिग्ध हालात में मौत से मचा हड़कंप

रांची: शहर के बड़ा तालाब के पास मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तालाब के पास शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान कर्बला चौक निवासी मो. सरवर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों से भी घटना को लेकर जानकारी ली गई है। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments