HomeCrimeJSSC-CGL पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, होटल में अभ्यर्थियों को रटवाए...

JSSC-CGL पेपर लीक केस में बड़ा खुलासा, होटल में अभ्यर्थियों को रटवाए गए थे सवाल-जवाब; पटना से आरोपी गिरफ्तार

रांची: झारखंड JSSC-CGL परीक्षा में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID को एक और बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने बिहार के पटना जिले से राजन कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पटना के नेवरा थाना क्षेत्र के श्रीचंद्रपुर गांव से की गई।

जांच में सामने आया है कि आरोपी राजन कुमार ने JSSC-CGL के कई अभ्यर्थियों को पश्चिम बंगाल के नियामतपुर स्थित एक होटल में ठहराया था, जहां कथित तौर पर उन्हें परीक्षा से जुड़े सवाल और उनके जवाब रटवाए गए। आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया के जरिए अभ्यर्थियों को परीक्षा में अनुचित लाभ पहुंचाने की कोशिश की गई।

CID की जांच में यह भी सामने आया है कि 28 अभ्यर्थियों को करीब 135 सवाल-जवाब याद करवाए गए थे, जिनमें से 120 सवालों के जवाब कथित तौर पर परीक्षा में सही पाए गए। इन अभ्यर्थियों में से 10 के परीक्षा में सफल होने की जानकारी भी जांच में सामने आई है।

JSSC-CGL परीक्षा 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 3.04 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ CID/SIT की कार्रवाई लगातार जारी है और परीक्षा से जुड़े अन्य संदिग्धों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

CID की इस कार्रवाई के बाद JSSC-CGL परीक्षा की कथित धांधली में शामिल नेटवर्क को लेकर और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments