HomeJharkhandचतरा में नदी से दो बच्चों के शव बरामद, तीसरे बच्चे की...

चतरा में नदी से दो बच्चों के शव बरामद, तीसरे बच्चे की तलाश जारी

चतरा के सदर थाना क्षेत्र के बरैनी पंचायत स्थित घूरनाडीह गांव में शुक्रवार को तड़गू नदी के चटनिया घाट से दो बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक बच्चे का शव नदी के अंदर, जबकि दूसरे का शव नदी किनारे से बरामद किया गया है। दोनों बच्चों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह तीन बच्चे नदी में नहाने पहुंचे थे। इसी दौरान दो बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। घटना के बाद से तीसरा बच्चा भी लापता बताया जा रहा है।

सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया गया, जिसमें दो बच्चों के शव बरामद हुए। लापता तीसरे बच्चे की तलाश जारी है। पुलिस बच्चों की पहचान और घटना के पूरे कारणों की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments