HomeCrimeपाकुड़ में ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े लूट, दो राउंड फायरिंग कर लाखों...

पाकुड़ में ज्वेलर्स दुकान में दिनदहाड़े लूट, दो राउंड फायरिंग कर लाखों के जेवर ले उड़े बदमाश

पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा मुख्य बाजार स्थित किशुन वर्मा ज्वेलर्स में बुधवार को दिनदहाड़े तीन हथियारबंद अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश दुकान से लाखों रुपये कीमत के सोने और चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के दौरान अपराधियों ने दुकान में मौजूद आकाश वर्मा पर दो राउंड फायरिंग भी की, हालांकि वे बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, तीनों अपराधी पल्सर बाइक पर रेनकोट और हेलमेट पहनकर दुकान पहुंचे थे। दुकान में घुसते ही उन्होंने आकाश वर्मा को निशाना बनाकर गोली चला दी। आकाश नीचे झुककर गोली से बच गए और दुकान से निकलकर घर की ओर भागे। अपराधियों ने उनका पीछा करते हुए दूसरी गोली भी चलाई, लेकिन वे सुरक्षित बच निकले।

इसके बाद बदमाशों ने दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण लूटे और बाहर निकलते समय दोबारा फायरिंग कर आसपास के लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना के वक्त इलाके में मूसलाधार बारिश हो रही थी, जिसका फायदा उठाकर अपराधी बाइक से बासमती गांव की ओर फरार हो गए।

पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ महेशपुर विजय कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।

घटना के बाद पुलिस ने जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments