रांची:– फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के सत्र 2026-27 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। शाम 4 बजे चुनाव समिति द्वारा प्राप्त सभी नामांकनों की स्क्रूटनी की गई। कुल 86 नामांकन में से 77 नामांकन को वैध पाया गया, जबकि 9 नामांकन अस्वीकृत किए गए।
चुनाव पदाधिकारी अचल किशोर ने बताया कि चैंबर चुनाव के सत्र 2026-27 के लिए कार्यकारिणी समिति और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के पदों के लिए नामांकन प्राप्त हुए हैं।
जारी सूची में कार्यकारिणी समिति के लिए अभिषेक कुमार रामाधीन, आदित्य शाह, अमित अग्रवाल, अमित किशोर, अमित कुमार मिश्रा, अमित कुमार पाठक, अमित शर्मा, अमित सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, अनिल कुमार अग्रवाल, अनिश बुधिया, अनिश कुमार सिंह, अनुराग सिंह, अरुण भारतीया, अरूप नंदी, अशोक प्रधान, आस्था किरण, बलकार सिंह नामधारी, विजय कुमार हल्दिया, ब्रजेश कुमार समेत कई उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
चैंबर के पदाधिकारियों के अनुसार चुनाव प्रक्रिया में व्यापारियों की बढ़ती भागीदारी से संगठन की लोकप्रियता और सक्रियता का पता चलता है। अब चुनाव की आगामी प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों के बीच मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट होगी।


