रांची:– वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए रांची पुलिस के 5 पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पदोन्नति मिली है। मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
पदोन्नति पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों में पु०अ०नि० शैलेन्द्र कुमार सिंह, पु०अ०नि० रोशन कुमार सिंह और पु०अ०नि० विश्वजीत कुमार सिंह को पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है।
वहीं, आरक्षी कृष्णा उराँव और आरक्षी विनय टेटे को सहायक अवर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है।
एसएसपी ने कहा कि यह पदोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदोन्नत पदाधिकारी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ करेंगे तथा अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर रांची के नगर, ग्रामीण और यातायात पुलिस अधीक्षक समेत कई पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।


