रांची:- पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन को 5 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई नहीं होने पर आगे आंदोलन की चेतावनी दी है।
एसोसिएशन का आरोप है कि विधायक के बयान और गतिविधियों से पुलिसकर्मियों में नाराजगी है। संगठन ने मामले में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर गिरफ्तारी नहीं होने पर संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।


