रांची:- जयराम महतो और थानेदार के बीच हुए विवाद को लेकर झारखंड की सियासत गरमा गई है। अब भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने इस मामले में प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस और जनप्रतिनिधियों के आचरण को लेकर सवाल उठाया है।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि “क्या मर्यादा का नियम सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?” उनके इस बयान के बाद विवाद ने राजनीतिक रूप ले लिया है। उन्होंने कहा कि कानून और मर्यादा के नियम सभी के लिए समान होने चाहिए।
रांची में सामने आए इस विवाद को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है और विवाद किस दिशा में जाता है।


