HomeHealthरांची सदर अस्पताल में मीडिया की एंट्री पर नई पाबंदी, रिपोर्टिंग से...

रांची सदर अस्पताल में मीडिया की एंट्री पर नई पाबंदी, रिपोर्टिंग से पहले लेनी होगी अनुमति

रांची: सदर अस्पताल रांची समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों के प्रवेश को लेकर अब नए और सख्त दिशा-निर्देश लागू किए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक, बिना पूर्व अनुमति किसी भी पत्रकार या मीडिया प्रतिनिधि को अस्पताल परिसर में प्रवेश कर रिपोर्टिंग करने की अनुमति नहीं होगी।

संवेदनशील क्षेत्रों में मीडिया की एंट्री प्रतिबंधित

नए नियमों के तहत अस्पताल के आईसीयू-एचडीयू, एसएनसीयू, इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, प्रोसीजर रूम और नर्सिंग एरिया को प्रतिबंधित क्षेत्र बनाया गया है। इन क्षेत्रों में बिना अनुमति प्रवेश नहीं किया जा सकेगा।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य मरीजों की निजता, गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। मरीजों की फोटो या वीडियो बनाने तथा उनकी पहचान सार्वजनिक करने से पहले निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

फोटोग्राफी और लाइव रिपोर्टिंग पर भी नियंत्रण

निर्देश के अनुसार अस्पताल परिसर में बिना अनुमति फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की जा सकेगी। किसी खबर की कवरेज के लिए मीडिया कर्मियों को संबंधित अस्पताल अधिकारी से पहले अनुमति लेनी होगी।

भीड़ और मरीजों को होने वाली परेशानी रोकना उद्देश्य

अस्पताल प्रशासन की ओर से यह कदम अस्पताल परिसर में भीड़, मरीजों को होने वाली असुविधा और संवेदनशील क्षेत्रों में अनधिकृत आवाजाही को नियंत्रित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। हाल के दिनों में अस्पताल परिसर में प्रदर्शन और बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की घटनाओं के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने व्यवस्थाओं को सख्त किया है।

अस्पताल प्रबंधन को भी दिए गए निर्देश

अस्पतालों को विजिटर और अटेंडेंट पॉलिसी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने, प्रतिबंधित क्षेत्रों में नो-एंट्री बोर्ड लगाने, वेटिंग एरिया को चिह्नित करने और सुरक्षा कर्मियों को नियमित रूप से दिशा-निर्देश देने को कहा गया है।

प्रशासन का जोर मरीजों के इलाज में किसी तरह की बाधा न आने देने और अस्पताल परिसर में अनुशासन बनाए रखने पर है। हालांकि, मीडिया के प्रवेश पर नई पाबंदियों के बाद मरीजों की निजता और पत्रकारिता की स्वतंत्र रिपोर्टिंग के बीच संतुलन को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments