HomeJharkhandरांची एयरपोर्ट पर मॉनसून का असर, अगस्त में हवाई यात्रियों की संख्या...

रांची एयरपोर्ट पर मॉनसून का असर, अगस्त में हवाई यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

रांची: मॉनसून का असर अब रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की आवाजाही पर भी दिखाई देने लगा है। अगस्त महीने में एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। 24 अगस्त को इस महीने की सबसे कम यात्री आवाजाही दर्ज हुई।

एयरपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, 24 अगस्त को कुल 4,959 यात्रियों ने आवागमन किया। इनमें 2,700 यात्री विभिन्न शहरों से रांची पहुंचे, जबकि 2,259 यात्री रांची से देश के अलग-अलग शहरों के लिए रवाना हुए।

मई-जून के मुकाबले काफी कम हुई संख्या

गर्मी के महीनों यानी मई और जून में रांची एयरपोर्ट पर प्रतिदिन औसतन 7,500 से 8,000 यात्री हवाई सफर कर रहे थे। इसके मुकाबले अगस्त में कई दिनों में यात्रियों की संख्या घटकर 5,000 से 6,000 के बीच रह गई है।

अगस्त में अब तक 18 अगस्त को 6,372 और 22 अगस्त को 6,394 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गयी थी। वहीं 24 अगस्त को यह संख्या घटकर 4,959 रह गयी, जो इस महीने का सबसे निचला स्तर है।

मौसम का भी दिख रहा असर

मॉनसून के दौरान बारिश, बादल और मौसम में बदलाव का असर हवाई यात्रा पर पड़ता है। 24 अगस्त को रांची में भी बादल छाये रहने और बारिश-गरज के दौर की संभावना मौसम विभाग ने जतायी थी।

लगातार कम यात्री आवाजाही से एयरलाइंस और एयरपोर्ट से जुड़े कारोबार पर भी असर पड़ने की संभावना है। हालांकि मौसम सामान्य होने और यात्रा सीजन बढ़ने के साथ यात्रियों की संख्या में फिर तेजी आने की उम्मीद की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments