Wednesday, June 24, 2026
HomeJharkhandदेवघर उपायुक्त ने नीट परीक्षा को लेकर बनाए गए विभिन्न केंद्रों का...

देवघर उपायुक्त ने नीट परीक्षा को लेकर बनाए गए विभिन्न केंद्रों का किया निरीक्षण

जिले में आगामी नीट परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सौरभ कुमार भुवानियां ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों (ए.एस कॉलेज, देवघर कॉलेज, रमा देवी बाजला महिला कॉलेज, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा मानकों और परीक्षार्थियों को मिलने वाली आवश्यक सुविधाओं की वस्तुस्थिति का गहन जायजा लिया।

इसके अलावे निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा के सफल आयोजन को लेकर जारी गाइडलाइंस का अक्षरशः (सख्ती से) पालन सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे उन्होंने सभी केंद्रों पर प्रतिभागियों के बैठने के लिए आवश्यक बेंच की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय व समुचित प्रकाश एवं सभी केंद्रों पर टेंट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावा दिव्यांग परीक्षार्थी हेतु व्हील चेयर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मौके पर उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुलदीप, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी विनोद कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी के साथ-साथ संबंधित विभाग के अधिकारी व केंद्राधीक्षक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments