Thursday, September 19, 2024
HomeJharkhandअर्पिता महिला मंडल ने जरूरतमंद महिलाओं को दिया वेजिटेबल कार्ट

अर्पिता महिला मंडल ने जरूरतमंद महिलाओं को दिया वेजिटेबल कार्ट

रांची: सीसीएल मुख्यालय के ऑफिसर्स वाईव्स वेलफेयर एसोसियेशन, अर्पिता महिला मंडल द्वारा अध्यक्ष प्रीती सिंह के नेतृत्व में जरूरतमंद महिलाओं को स्थायी आजीविका के साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विगत दिनों विभिन्न सब्जियों के साथ दो ‘वेजिटेबल कार्ट’ का वितरण किया गया। महिला मंडल के सदस्यों ने लाभुक महिलाओं से सब्जी भी ख़रीदी। साथ ही साथ कॉलोनी में मजदूरों के बीच खाने-पीने के पैकेट भी बांटे गए।
ज्ञात हो कि संस्था लगातार कई वर्षो से समाज के गरीब, जरूरतमंद और वंचित लोगों के सहायतार्थ विभिन्न वितरण शिविरों का आयोजन कर उनके बीच जरुरत के सामानों का वितरण करती रही है। इसी कड़ी में यह पहल उक्त महिला मंडल के समाज के जरूरतमंद एवं वंचित महिलाओं को समर्थ और स्शक्त बना कर नारी शक्ति को मज़बूती प्रदान करना है। यह पहल समाज में सकारात्मक प्रभाव पैदा करने और कमजोर समुदाय को सम्बल प्रदान करने की दिशा में महिला मण्डल की प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है।
इस अवसर पर सीसीएल की प्रथम महिला प्रीति सिंह सहित महिला मंडल की रीता मिश्रा, शशि दुहान, किरण झा, हिना राठौड़, धारित्री मोहोराना, ममता शरण, त्रिवेणी इनामदार, नीता लाल, अनीता सिंह, सरिता सक्सेना, शिल्पी मोहन, अन्नू मलिक, कविता झा एवं अर्चना अखौरी उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments