Site icon khabar jharkhand

सरकारी आवास के नाम पर तिसरी प्रखंड में एक महिला से 6000 रुपए की ठगी

गिरीडीह से रोहित भारती की रिपोर्ट

सरकारी आवास के नाम पर तिसरी प्रखंड में एक महिला से 6000 रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी देवंती देवी नामक महिला प्रखंड के चोरनीतरी गांव की रहने वाली है।

इस संबंध में महिला ने बताया कि उनका बेटा जो रांची में रहता है, उनके पास किसी ने फोन करके कहा कि आपकी मां के नाम से सरकारी कॉलोनी आया हुआ है। आप जल्दी से ब्लॉक में आकर अपना वोटर कार्ड, आधार कार्ड और फोटो जमा कीजिए। महिला ने बताया कि जब मैं प्रखंड मुख्यालय पहुंची तब ठग ने मुझ से पैसा लिया और कहा कि आप बैठिए मैं तुरंत आ रहा हूं। घंटों इंतजार के बाद भी वह नहीं आया। जब मैं उसे खोजने लगी तो उसका कहीं पता नहीं चला। इधर पीड़िता महिला थाने में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई है।

Exit mobile version