Site icon khabar jharkhand

भीषण टक्कर में 10 की मौत, 15 गंभीर, कोहरे की वजह से हुआ हादसा

10 killed in a horrific collision, 15 serious, accident caused by fog

10 killed in a horrific collision, 15 serious, accident caused by fog

पाकुड  :

बुधवार की सुबह-सुबह झारखंड के पाकुड़ जिले में हुई भीषण सड़क दुर्घटना ने कई घरों को अंधकारमय कर डाला। एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक और यात्री बस के बीच हुए भीषण टक्कर में करीब 10 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के साहिबगंज- गोबिंदपुर हाइवे पर कमरडीहा गांव के पास हुई है। तड़के सुबह हुई इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन लोग घायल हुए है। मौत का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

अहले सुबह एलपीजी सिलेंडर लदे ट्रक और बस में जोरदार टक्‍कर हो गई। जिसके बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। टक्‍कर इतना जोरदार था कि मौके पर ही 10 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं 15 लोग गंभीर रूप से जख्‍मी हो गये। चीख-पुकार सुन पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर पास के अस्‍पताल भेजा गया, जहां कई की हालत नाजुक बनी है। दिल को दहला देने वाला यह हादसा पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के सालपतरा गांव के निकट घटी। सूचना मिलते ही मौके पर अमड़ापाड़ा थाना की पुलिस पहुंची। हादसा इतना भयानक था कि कई लोग बस में ही फंस गये। काफी मशक्‍कत के बाद उन्‍हें बाहर निकाला जा सका। घायलों को सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है।

आसपास के लोगों की मानें तो घने कोहरे के कारण हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बरहरवा से पागल बाबा नामक यात्री बस दुमका की ओर जा रही थी। सालपतरा के निकट ट्रक और बस में आमने-सामने जोरदार टक्‍कर हो गई।

Exit mobile version