Site icon khabar jharkhand

जी-20 प्रेसीडेंसी समिट, क्रिएटिविटी कॉन्क्लेव में सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन

G20 presidency summit

रांची सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स द्वारा 8 से 12 अगस्त, 2023 तक आयोजित जी-20 प्रेसीडेंसी समिट-क्रिएटिविटी कॉन्क्लेव में सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे। इंटर स्कूल हेस्टी टेस्टी-कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता में छात्रों ने दूसरा स्थान हासिल किया जिसमें उन्होंने ‘मिलेट्स आवर सुपर ह‘ थीम पर अपने व्यंजन तैयार किए थे। इंटर स्कूल आर्ट इंटिग्रेटेड प्रदर्शनी सह प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तीसरा स्थान हासिल किया तथा इंटर स्कूल देशभक्ति एक्शन साँग प्रतियोगिता में छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने छात्रों के उल्लेखनीय प्रदर्शन की सराहना की और छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने कहा कि हमें बहुत गर्व है कि हमारा देश जी20 प्रेसीडेंसी समिट की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए क्रिएटिविटी कॉन्क्लेव में जी-20 प्रेसीडेंसी समिट की भावना को आगे बढ़ाते हुए ‘सस्टेनेबल डेवेलपमेंट गोल्स’ विषय पर प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Exit mobile version